वसीम रज़ा
मुहम्मदाबाद/ ग़ाज़ीपुर। दिन रविवार को मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के साथ ही नगर में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ ईदगाह और साथ ही मस्जिदों में शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न की गई. नगर के ईदगाह में नमाज़ सुबह के 7.00 बजे और जामा मस्जिद में सुबह 6:15 बजे नमाज़े अदा की गई। बाद नमाज़ पूरे आलम में शान्ति और सौहार्द के लिये दुआएं की गई। नमाज़ से पहले ईमाम साहब और धर्म गुरुओं ने कुर्बानी के त्याग और महत्व के बारे विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। बाद नमाज़ लोगों ने अपने-अपने घरों की ओर अपने जानवरों की क़ुर्बानी के लिये रुख़ किया.नगर के संभ्रांत और समाजसेवियों ने लोगों से एक दूसरे की भावनाओं का ख़्याल रखने की अपील की. शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये नवआगंतुक एस.डी.एम. डॉक्टर हर्षिता तिवारी और क्षेत्राधिकारी श्याम बहादुर सिंह, तहसीलदार और संबंधित अधिकारी मौके पर सुरक्षा व्यवस्था में चाक चौबंद नज़र आये.





