गाजीपुर।प्रख्यात समाजसेवी, राष्ट्रसंत परमपूज्य सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में 1 सितंबर से 21 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इनमें सद्भावना यात्राएं, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, ब्लड डोनेशन कैंप, स्वच्छता अभियान तथा सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के साथ राष्ट्रीय एकता, सद्भावना और भाईचारे की स्थापना के उद्देश्य से सत्संग समारोह प्रमुख हैं।
इसी क्रम में आज गुरुवार को मानव उत्थान सेवा समिति, श्रीहंस योग आश्रम, कचहरी रोड महुआबाग के तत्वावधान में सुबह 9 बजे से सद्भावना यात्रा निकाली गई।
इसके बाद आश्रम में विभिन्न निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुए —
नेत्र चिकित्सा शिविर : डॉ. प्रदीप यादव (शिवम् आई केयर हॉस्पिटल)
सामान्य स्वास्थ्य शिविर : डॉ. स्वतंत्र सिंह एवं डॉ. प्रीति सिंह (माता कवलपति हॉस्पिटल, शास्त्री नगर)
दिव्यांगजन कृत्रिम अंग वितरण शिविर : समाजसेवी रमेश यादव द्वारा
कार्यक्रम में विशाल सद्भावना सत्संग समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, समाजसेवी विनोद अग्रवाल, एडवोकेट रामयश यादव व सुधाकर राय सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
प्रवचन और संदेश
आश्रम के प्रभारी सुखिया आनंद जी महाराज ने कहा कि जब-जब धरा पर अत्याचार बढ़ता है और मानव दिशाहीन हो जाता है, तब सत्पुरुष सद्गुरु रूप धारण कर मार्गदर्शन देते हैं। उन्होंने कहा कि सतपाल जी महाराज का सम्पूर्ण जीवन मानवता की सेवा के लिए समर्पित है और हमें उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
महात्मा दयावंती बाई जी ने कहा कि सत्संग ही वह माध्यम है जिससे परमात्मा से प्रेम होता है। बिना परमात्मा के प्रेम के जीवन अधूरा है और परमात्मा का ज्ञान गुरु के माध्यम से ही संभव है।
सम्मान और सहभागिता
समिति की ओर से समाजसेवी वीरेंद्र सिंह, तरुणदीप सिंह, रमेश यादव और राधेश्याम ओझा को समाज सेवा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष यादव (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, सादात) ने किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, राजदेव यादव, किशोर यादव, संजीव गुप्ता, उमेश सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, विपिन बिहारी, अमरनाथ तिवारी, छोटे लाल सिंह, अमरनाथ पाल, डॉ. कुशुमलता, माधुरी सिंह सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।





