ग़ाज़ीपुर।प्रख्यात समाजसेवी एवं आध्यात्मिक धर्मगुरु राष्ट्रसंत परम पूज्य श्री सतपाल जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा देश–विदेश में चल रहे सेवा एवं सद्भावना कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत ग़ाज़ीपुर में विशेष आयोजन होने जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, समिति की ओर से दिनांक 1 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, सद्भावना यात्रा एवं विभिन्न जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कल, 17 सितंबर 2025 को श्री हंस योग आश्रम, कचहरी रोड, महुआबाग, ग़ाज़ीपुर में एक दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा
सुबह 7:30 बजे – सद्भावना पदयात्रा
सुबह 11:00 बजे – निःशुल्क चिकित्सा शिविर
दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक – सद्भावना सत्संग समारोह
इस अवसर पर देश के विभिन्न तीर्थस्थलों से पधारे संत–महात्मा अपने आध्यात्मिक प्रवचनों से लोगों को मार्गदर्शन देंगे। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा समाज में भाईचारा, राष्ट्रीय एकता एवं सनातन धर्म–संस्कृति के संरक्षण पर सारगर्भित विचार रखे जाएंगे।
मानव उत्थान सेवा समिति एवं श्री हंस योग आश्रम के प्रभारी महात्मा सुखियानंद एवं साध्वी महात्मा दयावती बाई जी ने जनपद के सभी नागरिकों से सपरिवार इस कार्यक्रम में शामिल होकर सत्संग श्रवण एवं सेवा कार्यों का पुण्य लाभ प्राप्त करने का सादर आमंत्रण किया है।





