गाजीपुर : दुर्गा पूजा समिति सकलेनाबाद की बैठक में नई कमेटी का गठन, 34वें वर्ष भव्य आयोजन की बनी रूपरेखा
रिपोर्ट,सुनील गुप्ता
गाजीपुर। रविवार 14 सितम्बर 2025 को श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, दुर्गा चौक सकलेनाबाद गाजीपुर की एक अहम बैठक दुर्गा चौक मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य इस वर्ष होने वाले 34वें दुर्गा पूजा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु नई कार्यकारिणी समिति का गठन करना था।
समिति पिछले 33 वर्षों से लगातार भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन करती आ रही है और इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार 34वें वर्ष भी ऐतिहासिक और गरिमामयी आयोजन की तैयारी की जा रही है। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं और समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार घोषित हुई –
अध्यक्ष – श्री विनीत कुमार तिवारी
उपाध्यक्ष – देवराज पांडे, अभिषेक राय मोनू
महामंत्री – वरूण प्रकाश गुप्ता
संरक्षक – कुँवर रूपेश कुमार, विशाल गुप्ता
सयोजक – सुनील कुमार गुप्ता, आशुतोष श्रीवास्तव
सहमहामंत्री – बादल कुशवाहा, कृष्णा यादव
कोषाध्यक्ष – अरूण गुप्ता, सूरज शर्मा
उपकोषाध्यक्ष – नमन गुप्ता
सहसंयोजक – उपेंद्र कुशवाहा, हर्षित श्रीवास्तव
संगठन मंत्री – यथार्थ गुप्ता, विकास यादव, प्रथम गुप्ता
व्यवस्थापक – निरंजन गुप्ता, अंकुर यादव, पंकज गुप्ता, करन शर्मा, अभिषेक सूर्या, आदित्य गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, ईशु शर्मा, प्रतीक गुप्ता, आलोक पासी
बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष का 34वां दुर्गा पूजा महोत्सव भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। पूजा पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा और भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
समिति के सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समन्वय का भी उदाहरण है। आयोजन की तैयारियों के लिए विभिन्न उपसमि
तियों का गठन भी जल्द किया जाएगा।





