गाजीपुर।
जंगीपुर क्षेत्र के आरीपुर गांव के पास एक घायल गाय का बछड़ा मिला। पहले किसी कारणवश चोटिल हुआ था और लंबे समय से तकलीफ झेल रहा था। स्थानीय लोगों की जानकारी पर रवि इन्फ्रा कम्पनी के स्टाफ ने मानवीय पहल दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर उसका उपचार किया।
कम्पनी के कर्मचारी अर्जुन सागर, रविकांत, नीरज मिश्रा और राजीव ने मिलकर बछड़े के घावों की सफाई की और उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। उन्होंने बछड़े को पानी पिलाया और आवश्यक दवाइयों का उपयोग करके उसके घावों पर मरहम लगाया।
ग्रामीणों ने बताया कि बछड़ा कई दिनों से घायल अवस्था में गांव के पास घूम रहा था, लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। ऐसे में कम्पनी के स्टाफ ने पहल करके न केवल पशु सेवा का उदाहरण पेश किया, बल्कि इंसानियत की भी मिसाल कायम की।
ग्रामीणों ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज में इस तरह की मानवता और करुणा ही सबसे बड़ा संदेश देती है।





