गाजीपुर: मलिकपुरा में 40 स्ट्रीट लाइट से जगमगाया गाँव, ग्रामीणों में खुशी की लहर
रिपोर्ट,राघवेंद्र कुमार
गाजीपुर। भांवरकोल ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा मलिकपुरा में ब्लॉक प्रमुख श्रद्धा राय के प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना द्वारा 40 नई स्ट्रीट लाइटें लगवाई गईं। गाँव की गलियों में जैसे ही रोशनी फैली, ग्रामीणों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे।
ग्रामवासियों का कहना है कि अब उन्हें अंधेरे और असुरक्षा की समस्या से छुटकारा मिलेगा। रात के समय लोगों को आवाजाही में आसानी होगी और बच्चे-बुजुर्ग भी सुरक्षित महसूस करेंगे।
बताया जा रहा है कि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना लगातार ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों और विभिन्न परियोजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। चाहे सड़क निर्माण हो, बिजली व्यवस्था या फिर जनकल्याण की योजनाएँ—हर जगह उनकी पहल से ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है।
ग्रामीणों ने आनंद राय मुन्ना की इस पहल की जमकर सराहना की और कहा कि उनकी मेहनत और लगन से गाँव में विकास की रफ्तार तेज़ हुई है। यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और लोग उन्हें “जनसेवक” के रूप में देख रहे हैं।





