अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जे
मुखबिर की सूचना पर बिरनो पुलिस की कार्रवाई, जयरामपुर सैनिक कैंटीन के पास से पकड़ा गया आरोपी
सुनील गुप्ता
गाजीपुर (बिरनो)।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत बिरनो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक संतोष कुमार व भड़सर चौकी प्रभारी सुनील कुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध असलहे के साथ भड़सर जयरामपुर स्थित शराब ठेके के पास सैनिक कैंटीन के पास मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया।
पुलिस ने पकड़े गए युवक की पहचान राजकुमार चौहान पुत्र मुन्नीलाल चौहान, निवासी कादिरसरपुर, थाना दुल्लहपुर के रूप में की। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल रामसेवार्थ व हेड कांस्टेबल मुंशीलाल मौजूद रहे





