सुनील गुप्ता
गाजीपुर त्योहारों के मध्य नजर एडीएम दिनेश कुमार के व आरसी पांडेय सहायक आयुक्त के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम के
द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर अभियान चलाया गया जिसमें कई प्रतिष्ठानों का नमूना एकत्रित किया गया आपको बता दे की आगामी होली पर्व को देखते हुए आज गाजीपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमंत कुमार व गुलाबचंद गुप्ता के द्वारा दुल्लहपुर बाजार स्थित अरविंद गुप्ता के दुकान से बेसन एवं बुद्धि लड्डू का ,अमन किराना स्टोर से पापड़ शांति नवदुर्गा ब्रांड का नमूना ,पारा बाजार गाज़ीपुर से राजेश प्रजापति के दुकान से मिल्क केक का नमूना, इंद्रदेव के पनीर खोवा एवं छेना, शाश्वत मार्केटिंग भागीपुर से नवरत्न मिक्स नमकीन खट्टा मीठा बालाजी वेफर्स ब्रांड समय पांच दुकानों का नमूना एकत्रित कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया गया है इस टीम में सुमन कुमार मिश्रा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाब चंद्रगुप्त वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर तारिका शर्मा राजीव कुमार सिंह वीरेंद्र यादव पंकज कुमार कनौजिया वह अरविंद प्रजापति टीम में शामिल है वही इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा है





