सुनील गुप्ता – (9616782018)
गाजीपुर – बिरनो विद्युत विभाग उपकेंद्र के एसडीओ चंद्रमोहन कुमार के रविवार को बिरनो एवं पृथ्वीपुर के जेई इश्तियाक अलि के द्वारा टीम के साथ गुलाल सराय के मीरपुर , अडरिया , सरया सहित बीरबलपुर गांव में स्थित सोनपुर में बिजली चोरी करने वाले लोगों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया । बारी बारी से फर्जी लाईट जलाने वाले लोगों के द्वारा खुद ही अपने तार को हटाने लगे । इस अभियान के तहत समस्त क्षेत्र के लाईनमैनो ने घर घर जाकर बिजली के फर्जी लाईट जलाने वाले लोगों को कनेक्शन कराने के लिए कहा । इस दौरान मौके का निरीक्षण करने आए एसडीओ ने बकायेदार उपभोक्ताओं को आगाह करते हुए , अपील किया कि जिस उपभोक्ताओं का बिल पांच हजार से ऊपर बकाया है , वे लोग तत्काल एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेते हुए , अपना पंजीकरण कराकर बकाया बिल यथाशीघ्र जमा कर दे । अन्यथा की स्थिति में बकायेदार उपभोक्ताओं के ऊपर विद्युत चोरी, बकाया बिल पर एफआईआर दर्ज कराकर राजस्व विभाग द्वारा वसूली कराई जाएगी । अगर उसके बाद भी बकाया बिल जमा नहीं हुआ तो उनकी कनेक्शन काट दिया जाएगा । एक मुश्त समाधान योजना का कार्यक्रम 15 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा । जिसमें किसान लोगों को लाभ मिलेगा । इस चेकिंग टीम में अवर अभियंता इश्तियाक अहमद सहित सौरभ यादव , बृजेश , नरसिंह , श्रीराम , महातिम , हरिकेश , सिकंदर , इत्यादि लोग मौजूद रहे ।





