सुनील गुप्ता
गाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ 0 ईरज राजा ने जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10 निरीक्षक उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया जिसमें प्रभारी निरीक्षक बिरनो संजय मिश्रा को पुलिस लाइन, बिंद कुमार प्रभारी निरीक्षक करंडा से प्रभारी निरीक्षक बिरनो, प्रभारी निरीक्षक नगसर राजू दिवाकर को प्रभारी निरीक्षक रामपुर माझा, दिनेश चंद्र पटेल मीडिया सेल से प्रभारी निरीक्षक करंडा, कृष्ण कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक रामपुर मांझा से प्रभारी निरीक्षक करीमुद्दीनपुर, दीपक कुमार प्रभारी निरीक्षक करीमुद्दीनपुर से थाना नगसर हॉल्ट, राजेश कुमार त्रिपाठी थाना प्रभारी सुहवल से प्रभारी 112, वीरेंद्र कुमार प्रभारी 112 से प्रभारी निरीक्षक सुहवल, शशि सिंह प्रभारी निरीक्षक महिला थाना से प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ, नीतू मिश्रा प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक महिला थाना किया ।





