सुनील गुप्ता
गाजीपुर -खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी गाजीपुर के आदेश पर दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर/आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् गाजीपुर के निर्देशन में जनपद में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर
प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य सें अभिसूचना आधारित प्रभावी विशेष अभियान चलाकर कुल 05 नमूना संग्रहित किया गया एवं मानव उपभोग हेतु उपयुक्त न पाये जाने के कारण लगभग 80 किलोग्राम छेना मिठाई अनुमानित मूल्य
लगभग 17600/- विनष्ट कराया गया। जिसमें दिनांक 28.10.2024 को नवापुरा कचहरी रोड गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स-ए0के0 टेªडर्स से, स्पेशल नॉन खटाई का 01 नमूना,केला चिप्स (नमकीन) का 01 नमूना, केक का 01 नमूना, भदौरा बस स्टैण्ड गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स-गहमरी स्वीट से,
छेना मिठाई का 01 नमूना, गुलाब जामुन का 01 नमूना, 80 किलोग्राम छेना मिठाई अनुमानित मूल्य लगभग 17600/- विनष्ट कराया गया।
संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही सुमन कुमार मिश्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डा0 तूलिका शर्मा, गुलाबचन्द गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, पंकज कुमार कन्नौजिया, विरेन्द्र यादव एवं अरविन्द प्रजापति की टीम द्वारा की गयी





