सुनील गुप्ता
गाजीपुर त्यौहार के मध्य नजर लगातार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसासन लखनऊ,जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार आरसी पांडेय सहायक आयुक्त खाद्य के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम के द्वारा मिलावट खोरो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आज लगातार फिर 4 दुकानदारों का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु लैब भेज दिया गया
आपको बता दे की नवरात्रि के पर्व देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सैदपुर के डहरा कला के दुर्गेश यादव के प्रतिष्ठान से बेसन हसनपुर के प्रतिष्ठान शनि साइ ट्रेडर्स से सिंघाड़ा का आटा सैदपुर के मखदुमपुर से अरविंद बर्नवाल के दुकान से सिंघाड़े का आटा (वेद श्री गोल्ड ब्रांड) वही जीवपुर जमानीया के मिठाई की दुकान शिवम मिष्ठान भंडार दुकान से छेने का नमूना भरा गया इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा टीम में सुमंत कुमार मिश्रा खाद्य सुरक्षा अधिकारी, डॉक्टर तूलिका शर्मा, राजीव कुमार सिंह ,गुलाब चंद्र गुप्ता, पंकज कुमार कनौजिया,वीरेंद्र यादव ,अरविंद प्रजापति शामिल रहे





