सुनील गुप्ता
गाजीपुर।थाना मरदह पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0 175/2024 धारा 317(2)/318(4) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 03 शातिर चोरों समेत 04 चोरी की मोटरसाईकिल की बरामदगी करते हुए दबोचा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना मरदह पुलिस टीम उ0नि0 श्री ओमप्रकाश यादव मय हमराह हे0का0 योगेन्द्र नाथ तिवारी व का0 रोहित सरोज द्वारा रोकने जुर्म व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग में थाना क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि पुलिस टीम, अम्बेडकर तिराहा अन्डर पास कस्बा मरदह में वाहन चेकिंग कर रहे थे कि एक मोटरसाईकिल पर 03 व्यक्ति सवार होकर तेजी से गाजीपुर के तरफ से आने वाले नेशनल हाईवे के साईड लेन से आते हुए दिखाई दिये जिनको रोकने का इशारा किया गया तो तेजी से मोटरसाइकिल को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास कर ही रहे थे कि पुलिस टीम द्वारा, बदमाश होने के शक पर दौड़ाकर अम्बेडकर तिराहा अन्डर पास पुल के नीचे 03 शातिर चोरों को हिरासत पुलिस में लेकर इनकी निशानदेही पर साथ लेकर पावर हाऊस के पास पुराने खण्डहर के कमरे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया ।गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार किए गए शातिर चोरों में 01.बृजभान उर्फ गोलू पुत्र सीता राजभर ग्राम दिदोहर थाना बिरनो जनपद गाजीपुर।02.कृष्णा राजभर पुत्र लालमनी राजभर ग्राम रसूलाबाद थाना बिरनो जनपद गाजीपुर।03.शैलेश राजभर पुत्र मुन्ना राजभर ग्राम बदलिया थाना मरदह जनपद गाजीपुर।01.मु0अ0सं0- 175/2024 धारा 317(2),318(4) बी0एन0एस0 थाना मरदह जनपद गाजीपुर।गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में.उ0नि0 श्री ओमप्रकाश यादव थाना मरदह .हे0का0 योगेन्द्र नाथ तिवारी.का0 रोहित सरोज





