अविनाश तिवारी
गाजीपुर के मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत हंसराजपुर में श्री बंसीधर ब्रम्ह बाबा स्थान बौरी वीर सिंहपुर एक बहुत ही चर्चित और आस्था का केंद्र है जहां जनपद ही नहीं अन्य जनपद एवम तमाम जगहों से लोग पूजा पाठ एवं कथा मुंडन कार्यक्रम करने के लिए आते हैं और ब्रह्म बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं बाबा की अद्भुत शक्ति के कारण दूर-दूर से लोगों का आना होता है और उनके द्वारा मांगी गई मनाता का उन्हें फल भी मिलता है हर साल की भांति इस साल इस सावन के पावन महीने में मां वैष्णो देवी समिति हंसराजपुर गाजीपुर एवं भक्तगणों के सहयोग से श्री राम चरित्र मानस पाठ एवं भंडारा का कार्यक्रम रखा गया है जिसकी तिथि 17 अगस्त 2024 दिन शनिवार है और पाठ के समापन के बाद 18 अगस्त 2024 को भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें आप सभी लोग सादर आमंत्रित हैं भगवान की पूजा और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पूर्ण के भागी बने और अपना सहयोग प्रदान करें निवेदक समस्त भक्तगण





