रिज़वान अंसारी गाजीपुर।।21/12/2023
अनुष्का नेत्र क्लिनिक संस्थान द्वारा गरीब और कमज़ोर वर्ग के लोगों में बांटा गया कंबल।
अनुष्का नेत्र क्लिनिक के एमडी आर.के. मौर्य कर रहे हैं छह साल से कंबल वितरण का पुनीत कार्य।
शादियाबाद में अनुष्का नेत्र क्लिनिक के बैनर पर गरीबों को चिन्हित कर बांटे गए एक हजार कंबल।
गाजीपुर के ब्लॉक मनिहारी अंतर्गत शादियाबाद कस्बा कोइरी में स्थित अनुष्का नेत्र क्लिनिक के तरफ से लगातार 6 वर्षो से कंबल वितरण समारोह का कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जखनिया विधायक बेदी राम एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी बृजभूषण सिंह कुशवाहा रहे, शादियाबाद के कस्बा कोईरी में स्थित अनुष्का नेत्र क्लिनिक के एमडी डॉ. आर के मौर्या द्वारा एक हजार कंबल गरीब असहाय लोगों में वितरण किया गया, तो वही डॉ. आर के मौर्या द्वारा समस्त पत्रकारो को एवं जनप्रतिनिधि समाज सेविक लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया,
आप को बता दे सर्दियां शुरू हो चुकी हैं ऐसे में सरकार द्वारा गरीबों मजलूमों के लिए तमाम राहत की योजनाएं शुरू की जा रही हैं, ऐसे में कुछ प्राइवेट संस्थाएं सरकार से पहले जमीनी स्तर पर समाजसेवा के कार्य शुरू कर दिए हैं, गाजीपुर के शादियाबाद में अनुष्का नेत्र क्लिनिक के एमडी डाक्टर आरके मौर्या की अध्यक्षता में बड़े स्तर पर कंबल वितरण का कार्य किया गया, जिसमें पात्रों को चिन्हित कर गरीब और मजलूमों के बीच कंबल वितरण का कार्य किया गया। आरके मौर्य ने बताया कि उनके संस्थान द्वारा पिछले छह वर्षों से कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है, और गरीब व पात्र लोगों को जिसमें वृद्ध, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं उनके बीच एक हजार कंबल वितरण किया गया है। इस मौके पर अनुष्का नेत्र क्लिनिक के समस्त स्टाफ एवं सहयोगी मौजूद रहे।
डॉ. आर के मौर्या (एमडी अनुष्का नेत्र क्लिनिक)





