रिज़वान अंसारी गाजीपुर।।21/12/2023
फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स ने लिए 41 खाद्य पदार्थों के नमूने,
गाजीपुर। फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स ने जमानिया तहसील के सुहवल, ढ़ढनी में मानदास बाबा का मंदिर के मेला में खाद्य पदार्थों के कुल 41 नमूनों की जांच किये। इसके अलावा नगरपालिका परिषद गाजीपुर में एफएसडब्ल्यू वैन के माध्यम से दूध के 10 नमूनें, पनीर का एक नमूना, दूध से बे मिठाई के 06 नमूने, अन्य स्वीट्स के चार नमूने, मसालों के सात नमून, तेल के चार नमूने, दाल के पांच नमूने, चटनी के छह नमून लिये गये। जिसमे मिल्क स्वीट्स के पांच नमूनों और हल्दी मसाला के एक नमूना मानक के अनुरुप नही पाया गया। इस मौके पर वैन के संचालक मुहम्मद हनीफ, लैब टैक्निशियन आरपी सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार सिंह, उपस्थित थे।





