रिज़वान अंसारी गाजीपुर,, 04/11/2023
प्रदेश कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर ये किया प्रदर्शन
खबर गाजीपुर से है।जहां ओपीएस की मांग को लेकर बड़ी संख्या में राज्य कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर ये प्रदर्शन किया।अपने प्रदर्शन के तहत बड़ी संख्या में जुटे कर्मचारियों ने पैदल जुलूस और बाइक रैली निकाली।अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कर्मचारी जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पहुंचे,और सभा की।इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने राज्य सरकार से तत्काल पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की।प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने ओपीएस लागू न होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।कर्मचारी नेताओं ने आगामी 10 दिसम्बर को ओपीएस की मांग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन करने की बात कही है।प्रदर्शन में तमाम कर्मचारी संगठन शामिल रहे।





