गाजीपुर/देवकली
ब्लाक देवकली अंतर्गत ग्राम सभा बड़नपुर में प्रधान एवं सचिव ने किया लूटपाट
खबर गाजीपुर के ब्लॉक देवकली अंतर्गत ग्राम सभा बड़नपुर से है देवकली ब्लाक हमेशा चर्चाओं में बनी रही है, जहां पर ग्राम प्रधान हरिकेश गुप्ता एवं सचिव सैलेश कुमार द्वारा आवास के नाम पर की गई वसूली आप को बता दे की ग्राम सभा बड़नपुर में आवास धारियों ने लगाया आरोप आवास के नाम पर आवास धारीयो से 5 से ₹10 हजार की की गई वसूली, विकलांग आवास धारीयो ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा₹10 हजार का डिमांड किया गया, आवास धारीयो ने बताया प्रधान द्वारा कहा गया की पहली किस्त में से 5 हजार देदो अगला दूसरी किस्त आएगा तो उसमें से 5 हजार दे देना, तो वही खड़ंजा की बात करें तो खड़ंजा में तीन नंबर खटिया इट्स का प्रयोग किया गया है। तो इससे साफ पता चलता है कि उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं में पलीता लगाया जा रहा है।





