गाजीपुर जनपद के बाराचवर ब्लॉक अंतर्गत रामपुर मुबारकपुर ग्राम सभा का भ्रष्टाचारी करतूत आया सामने आपको बता दें कि प्राथमिक विद्यालय पर प्रधान प्रतिनिधि वसंत कुमार राजभर के द्वारा बाउंड्री वाल का निर्माण किया जा रहा है जिसमें मानक के विपरीत कार्य कराया जा रहा है जब वहां काम करने वाले मिस्त्री से हमने पूछा तो उन्होंने बताया कि प्रधान जी यह काम करवा रहे हैं और इसमें 6 एक का मसाला और दो नंबर की ईट का प्रयोग किया जा रहा है
वहीं दूसरी तरफ अगर बात करें प्रधानमंत्री आवास योजना की तो प्रधानमंत्री आवास योजना में जमकर लूटपाट की गई किसी से 10000 की वसूली तो किसी से 15000 की वसूली तो किसी से 20000 भी वसूल लिए गए वह भी ब्लॉक पर अधिकारियों और कर्मचारियों को देने के नाम पर वर्तमान प्रधान गुड्डन देवी के प्रतिनिधि द्वारा की गई वसूली
दूसरी तरफ अगर साफ सफाई को लेकर गांव की बात करें तो लगभग गांव में 4 से 5 सफाई कर्मियों की नियुक्ति है लेकिन धरातल पर कुछ भी सफाई का काम नहीं है ना ही सफाई कर्मी हर जगह पर जाते है ना ही कभी दवा का छिड़काव करते है सफा





