रिज़वान अंसारी गाजीपुर,,
खबर गाजीपुर जनपद से है जहां नगसर गावँ मे नव युवक मंगलदल द्वारा मंगलवार को नगसर रेलवे स्टेशन के प्रांगण में विशाल कुश्ती व दंगल का आयोजन हुआ। जिसमे पूर्वांचल के विभिन्न कोने कोने से पहुंचे पहलवानों ने अपना दांव पेंच आजमाया।कुश्ती में विशेष रूप से मुगलसराय के पहलवानो के कला का दबदबा रहा।
मुख्य अतिथि दिलदारनगर चेयरमैन अविनाश जायसवाल ने पहलवानों को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया। कुश्ती में निर्णायक रामबदन राय रहे।
दर्जनों जोड़ी कुश्ती में मुख्य रूप से रमेश पहलवान चकिया की कुश्ती जयप्रकाश पहलवान से हुई जिसमें जयप्रकाश पहलवान ने बाजी मार ली ,अगली कुश्ती पवन सिंह सरवा मऊ की आदित्य सिंह नवली से हुई जिसमें आदित्य पहलवान ने बाजी मारी ,अगली कुश्ती मुलायम पहलवान मुगलसराय से चन्द्रकेश पहलवान सरवा मऊ की हुई जिसमें मुलायम पहलवान ने कला का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की,अगली कुश्ती देवा पहलवान मुगलसराय व चन्द्रहास मऊ के मध्य हुई जिसमें चन्द्रहास पहलवान ने बाजी मारी ,फिर कृष्णा पहलवान दिलदारनगर और संदीप पहलवान चकिया के बीच हुई जिसमें चकिया के पहलवान सन्दीप ने अपने कला का लोहा मनवाया और लोगो के दिल को जीत लिया तथा दर्शको से वाहवाही बटोरी । विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भास्कर सिंह,किसान नेता पंकज राय, उत्तरप्रदेश केशरी तेजबहादुर सिंह नाहर ,नारद यादव,प्रह्लाद राय, देवीदयाल कुशवाहा,पप्पू सेठ,त्रिलोकी पांडेय, अजय राय,सन्तोष राय ,नवीन कुमार,राजीव कुमार,सतेंद्र यादव,विनय राय ,आदि रहे । महंगी पाल तथा संचालन पवन ने किया।





