रिज़वान अंसारी गाजीपुर,,29/09/2023
गाजीपुर के सरौली उर्फ पहेतिया में अकीदत के साथ निकली गई जुलूस ए मोहम्मदी,
जखनिया/पहेतीय: खबर गाजीपुर से है जहा गाजीपुर के ग्राम सभा सरौली उर्फ पहेतिया में मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गई, वहीं जुलूसे मोहम्मदी में इलाके के मुस्लिम समाज के लोग भारी संख्या में शामिल हुए, सरकार की आमद के सदाए गूंजती रही पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन को मुस्लिम समाज के लोग इस्लामिक तारीख से बारह रबी अऊवल को बडे़ ही उत्साह और अकीदत के साथ मानते हैं, जुलुस ए मोहम्मदी मोहल्ले के गली चौराहे से होकर गुजरती हैं, पैगंबर मोहम्मद साहब कि शान में मारिया कलाम पेश कि गए, इस मौके पर बाहर से आई हुई अंजुमन अपनी सुरखुरी अंदाज में नबी की शान में नात ख्वानी पेस किए,
इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोग झूमते नजर आए तेज धूप में भी नबी के दीवाने जुलूस ए मोहम्मदी में भारी संख्या में शामिल रहे, मुस्लिम समाज में जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर काफी उत्साह देखा गया पैगंबर मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश को बारहवीं शरीफ के रूप में बड़े ही उत्साह और अकीदत के साथ मानते हैं।





