रिज़वान अंसारी गाजीपुर,,28/09/2023
समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए रामकिशुन सोनकर
सादात: तहसील विधानसभा जखनिया 373 सादात ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा हाजीपुर के रहने वाले रामकिशुन सोनकर को अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव बनाए गए, आप को बता दे की विधान सभा जखनिया अंतर्गत ग्राम सभा हाजीपुर के रहने वाले रामकिशन सोनकर वर्तमान में ब्लॉक सादात प्रथम से जिला पंचायत सदस्य एवं अपने ग्राम सभा में पूर्व में ग्राम प्रधान वर्ष 2000 से 2015 तक कार्यकाल बिताया वही फिर गरीबों का मसीहा कर्मठ एम ईमानदार प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य के रूप में 2020 में जिला पंचायत सादात प्रथम से जीत हासिल की वही आज समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व मिठाई लाल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के निर्देश पर रामकिशुन सोनकर समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित किए गए।





