रिज़वान अंसारी गाजीपुर,,
स्व0 अर्जुन राय उर्फ खटाई नेता जी के पुण्यतिथि में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी का होगा आगमन
सादात पीपनार समाजवादी पुरोधा एवं हम सबके प्रेरणा स्रोत परम श्रद्धेय अर्जुन राय उर्फ खटाई नेता जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर 1 सितंबर 2023 दिन शुक्रवार को आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखर समाजवादी नेता एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री नरेश उत्तम पटेल जी का आगमन दिन में 11:00 बजे ग्राम-पिपनार ,पोस्ट-कनेरी,विधानसभा- सैदपुर में हो रहा है,जिसमें आप सभी वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं कार्यकर्ता गण सादर आमंत्रित हैं समाजवादी पार्टी के जिला गाजीपुर के जिला उपाध्यक्ष व 25 साल प्रधान संघ के अध्यक्ष भी रह चुके स्वर्गीय अर्जुन राय और गाजीपुर से साइकिल चला कर लखनऊ तक प्रचार प्रसार करने वाले अर्जुन राय का सराहनी कार्य था समाज सेवा से प्रसिद्ध अर्जुन राय समाज में जात-पात से ऊपर उठकर लोगों की सेवा करने वाले ग्रामसभा पिपनार सैदपुर विधानसभा के कद्दावर नेता थे जो हमेशा अपनी बातों को समाजवादी पार्टी में मजबूती से रखने का काम करते थे वह लोगों की हक की लड़ाई लड़ते थे जब कोई अधिकारी किसी गरीब की बात को नहीं सुनता था तो उस अधिकारी से लड़ जाते थे





