सुनील गुप्ता
गाजीपुर आगामी रक्षाबंधन त्यौहार को देखते गाजीपुर जिला अधिकारी आर्यका अखौरी ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को निर्देशित किया कि त्यौहार में मिठाइयों में किसी भी प्रकार की मिलावट न हो आज
दूसरे दिन इसके लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम में गोपाल चंद्र ,अवधेश कुमार, समला प्रसाद यादव, गुलाब चंद्र गुप्ता, राजीव कुमार सिंह व वीरेंद्र यादव की टीम के द्वारा अभियान चला कर जिले के खोवा मंडी,से खोवा के 2 नमूने सब्बलपुर देवरिया जमानिया से एक ,पांडेय मोड़ जमानिया से बेसन लड्डू धरमरपुर से बर्फी नमूने की तौर पर एकत्रित किया गया मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा जनपद में चलाए गए अभियान में जहां दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि जांच के लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है जांच रिपोर्ट आने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी





