रिज़वान अंसारी गाजीपुर,,
समाजवादी पार्टी ने फिर डॉ विजय बहादुर यादव को सौपा कमान, बनाया गया राज्य कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य
गाजीपुर । सादात नगर पंचायत के वार्ड दो चैनपुरवां निवासी डॉ. विजय बहादुर यादव को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने हाल ही में घोषित राज्य कार्यकारिणी टीम में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है। इस पर शुभेच्छुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सपाइयों और शुभचिंतकों द्वारा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से उन्हें बधाई देने के साथ ही मुंह मीठा कराकर खुशी जताया गया। गौरतलब है कि डॉ. विजय बहादुर यादव सपा में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव भी रह चुके हैं, जिन्हें अब राज्य कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किया गया है,
ऐसे में समाजवादी पार्टी में फिर से एक नया जोश उत्पन्न हुआ है जिसमें देखा जाए की आने वाला चुनाव 2024 समाजवादी पार्टी का एक मजबूती से कम करने के लिए डॉक्टर विजय बहादुर यादव को सदस्यता दी गई जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उमंग और तेज हुआ, सादात नगर पंचायत के चैनपुरवा निवासी डॉक्टर विजय बहादुर यादव के कार्यकारिणी सदस्य बन
जाने पर संजय यादव पप्पू, कमलेश यादव भानू, रामधनी यादव, गुड्डू यादव, प्रमोद, कृष्णकांत, रामाश्रय आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।





