राघवेन्द्र कुमार
गाजीपुर भांवरकोल आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे प्रदेश भर में चल रहे हर घर तिरंगा व मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत आज भावरकोल ब्लाक के ग्राम पंचायत मुर्तजीपुर में आज़ ग्राम प्रधान सुनिता राय एवं प्रधान प्रतिनिधि मणिंद्र नाथ राय के
द्वारा विधिवत मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों के साथ तिरंगे का वितरण कर तिरंगा रैली भी निकाली गई साथ ही एमडीएम के तहत बच्चों के साथ खाना भी खाया ग्राम प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम में बच्चों को अपने देश एवं समाज के प्रति कैसे समर्पित रहा जाता है इस बारे में भी जागरूक किया गया इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ग्राम प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे





