राघवेंद्र कुमार
गाजीपुर मुहम्दाबाद बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर समीक्षा अभियान के तहत आज़ विधानसभा मोहम्मदाबाद के ग्राम पंचायत मलसा में सेक्टर समीक्षा बैठक आहूत किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अजय कुमार भारतीय,(मुख्य जोन इंचार्ज वाराणसी मंडल ) मंडल प्रभारी रामसोच राजभर, जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी गाजीपुर दुधनाथ उर्फ बुझारथ राजभर, मंडल प्रभारी बबन राम, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश राम, विधानसभा सचिव संतोष कुमार चौधरी, जिला सचिव संजय सिद्धार्थ, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुमार मल्होत्रा, विधानसभा महासचिव अलगू कुशवाहा, श्रीराम भारती सेक्टर अध्यक्ष भरत
भारतीय तथा ग्राम पंचायत मलसा की सम्मानित ग्राम वासी मौजूद रहे, लोकसभा चुनावों को देखते हुए मुख्य अतिथि ने सेक्टर के सभी पदाधिकारी गण को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीया बहन कुमारी मायावती को प्रधानमंत्री बनाने में बुथ एवं सेक्टर की विशेष भूमिका रहती है मुख्य अतिथि ने सेक्टर समीक्षा बैठक में बताया कि माननीय मोदी जी के बाद अगर कोई प्रधानमंत्री का चेहरा है तो वह हैं बहन मायावती जी है





