डीपीआरओ महोदय एक नजर इधर भी सोकर ले रहे है सफाई कर्मी वेतन
गाज़ीपुर मरदह मीडिया टीम द्वारा भ्रमण करते हुए ग्राम पंचायत सचिवालय हैदरगंज पहुंचने पर यह देखा गया कि ड्यूटी पर तैनात सफाई कर्मचारी सुरेश यादव , कैलाश नाथ एवं आनन्द बिहारी मौके पर सोते हुए मिले । जिसमें आनंद विहारी से पूछा गया कि आप तो गाई ग्राम पंचायत के हैं इसकी सूचना मीडिया टीम द्वारा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मरदह से फोन पर सूचना देते हुए पूरे मामले से अवगत कराते हुए पूछा गया कि ग्राम पंचायत सचिवालय हैदरगंज में तैनात सफाई कर्मचारी सुरेश यादव , कैलाश नाथ यादव एवं ग्राम पंचायत गांव में तैनात आनंद बिहारी तीनो सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सचिवालय हैदरगंज में दिनांक 27-06- 2023 को दोपहर 12:30 बजे ड्यूटी के दौरान सोते हुए पाए गए है,इस मामले आपको क्या कहना है एडीओ पंचायत द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया कि जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी।और जाँच में दोषी पाये जाने पर इन्हें किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी





