रिज़वान अंसारी गाजीपुर,,
नवागत अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी जी का हुआ स्वागत
खबर गाजीपुर से है जहां जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार का ट्रांसफर अमेठी जिले के लिए होने पर जिला मुख्यालय स्थित मदरसा चश्मे रहमत गाजीपुर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वही पर नियुक्त नवागत अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी जी का स्वागत समारोह भी किया गया, आपको बता दें कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार जिले में 8 जुलाई 2019 को आए थे। विदाई समारोह में मदरसा बहरूल उलूम ओरिएंटल कालेज के प्रबंधक अब्दुल वाजिद अंसारी ने अपने उद्बोधन में उनकी कार्यकुशलता का और इमानदारी का प्रशंसा किया। एवं वक्ताओं ने कहा की 4 वर्ष के अपने सेवाकाल में मदरसों में शिक्षा की गुणवत्ता और मदरसों की उन्नति के बारे में सदैव तत्पर रहे, तो वही स्वागत समारोह में नवांगतुग लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा गाजीपुर श्री अभिषेक यादव का मदरसा बहरुल उलूम बालिका जूनियर हाईस्कूल बहरियाबाद के प्रबंधक अब्दुल वाजिद अंसारी ने पुष्प देकर स्वागत किया, नियुक्त नवागत जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी जो प्रतापगढ़ से ट्रांसफर होकर गाजीपुर में आए हैं उनका भी अब्दुल वाहिद अंसारी द्वारा पुष्प देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मैनेजर अबू लैस, मुजीब अहमद, प्रधानाचार्य मकसूद अहमद, निसार अहमद, अजीज, मिनहाज अंसारी, शाहनवाज आलम एवं आदि लोग मौजूद रहे।





