रिज़वान अंसारी गाजीपुर,,
अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। थाना नगसर हाल्ट की पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को एक अदद नाजायज देशी तमंचा व एक अदद कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी जमानिया के निकट पर्यवेक्षण में आज रविवार को थाना नगसर हाल्ट की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को एक अदद नाजायज देशी तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ ग्राम सरहुला गाँव को जाने वाले मार्ग क्रासिंग के पास थाना नगसर हाल्ट जनपद गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 33/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मंजय राय पुत्र मुख्तार राय निवासी ग्राम सरहुला थाना नगसर हाल्ट पर अन्य आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।





