रिपोर्ट – राघवेन्द्र कुमार
गाजीपुर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आज भावरकोल पुलिस ने 1 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की आपको बता दें कि भावेरकोल थाने के सब इंस्पेक्टर विकास सिंह अपने सहयोगी हेड कांस्टेबल श्री प्रकाश यादव के साथ क्षेत्र में भ्रमण सील थे की इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी एक अभियुक्त तमंचा के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पुलिया के अंडरपास अवथही में खड़ा है जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच कर अंडरपास से धर दबोचा कड़ाई से पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम बलवंत उर्फ लेढू उर्फ सोनू कुमार राजभर पुत्र छेदी उर्फ राजकुमार राजभर निवासी ग्राम गोड़ी थाना भावरकोल बताया जिसकी तलाशी लेने पर एक तमंचा जिंदा कारतूस बरामद किया थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया





