रिपोर्ट – सुनील गुप्ता
गाजीपुर बिरनो थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए ग्राम प्रधान के घर पर चढ़कर की गई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में आज क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद बलिराम व थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह के द्वारा अपने हमराहीयो के साथ आज लगातार फिर बिरनो थाना क्षेत्र के फतेहपुर में नामजद अभियुक्तों की तलाश में विवेचनात्मक कार्रवाई करते हुए तलाश की जा रही है शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल के साथ लगातार गिरफ्तारी को लेकर दबिश देती नजर आ रही है साथी पैदल गस्त कर लोगों को भय मुक्त किया जा रहा है वही नामजद अभियुक्त फरार है कुछ अभियुक्तों की गिरफ्तारी पहले ही करके पुलिस कार्रवाई किया जा चुका है क्षेत्रधिकारी बलिराम ने बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा दबिश दी जा रही है फरार अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा





