रिपोर्ट- राघवेंद्र कुमार
गाजीपुर जनपद में हो रहे अपराध व चोरी वांछित वारंटी अभियुक्त के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आज भावरकोल पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई आपको बता दें कि भवारकोल उपनिरीक्षक विकास सिंह द्वारा अपने हमराहियो साथ क्षेत्र में भ्रमणसील हो कर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में मलिकपुरा निवासी आशकरन पुत्र बजरंगी ,सदानंद राम पुत्र घुरहू राम ,विजयधर पुत्र घुरहू राम ,रामायण राम पुत्र बजरंगी को उनके घर से धर दबोचा अभियुक्तों के विरुद्ध 325, 323 ,504, भादवी थाना भावरकोल गाजीपुर में दर्ज है अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहे थे लेकिन आज पुलिस के हत्थे चढ़ गए गिरफ्तार करने वाले टीम में उपनिरीक्षक विकास सिंह थाना भवारकोल, कांस्टेबल आशीष कुमार ,कांस्टेबल रमेश चंद भारती थे





