रिपोर्ट – राघवेंद्र कुमार
गाजीपुर भावरकोल बढनपुर निवासी युवक की सर्पदंश से मौत आपको बता दें कि दुर्गेश शर्मा हैंडपंप की बोरिंग में मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था कई दिनों से दुर्गेश गाजीपुर बोरिंग के लिए गया था बोरिंग करने के बाद रात में सभी मजदूरों के साथ खाना खाकर जमीन पर ही सो रहा था इसी दौरान दाहिने हाथ मैं कुछ काटने का आभास हुआ तो वह जग गया कुछ देर बाद वह पुनःसो गया रात में मुंह से झाग आने के साथ ही छटपटाने लगा यह देखकर अन्य साथी जग गए और जब साथी मजदूरों ने लाइट जलाकर कमरे में देखा तो सांप दिखाई पड़ा आनन फानन मजदूरों ने दुर्गेश को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई उसकी मौत की खबर सुन के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है दुर्गेश किसी तरह से मजदूरी कर के परिवार का भरण पोषण के साथ बीमार पिता का इलाज भी कराता था सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज ओमकार तिवारी कास्टेबल आकाश सिंह बिंदा प्रसाद मनोज यादव सत्येंद्र यादव मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्यवाही कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया





