रिपोर्ट – सुनील गुप्ता
गाजीपुर अवैध तमंचा व चोरी के मोटरसाइकिल के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे आपको बता दें कि गाजीपुर पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे के द्वारा जनपद में हो रहे अपराध वह अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को रात्रि में वाहन चेकिंग व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने का निर्देश दिया गया था इसी क्रम में बिरनो थानाध्यक्ष संतोष कुमार अपने हमराहीयो के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि इसी दौरान पारा की तरफ से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया शक होने पर पुलिस ने बाइक सवार उस व्यक्ति को रोका और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सर्वजीत यादव पुत्र हरि नारायण यादव निवासी ग्राम गौरी थाना पकड़ी जनपद बलिया बताया पकड़े गए अभियुक्त के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बाइक अवैध देसी तमंचा 315 बोर बरामद किया गया पुलिस द्वारा इसके खिलाफ आवश्यक मुकदमा पंजीकृत कर विधिवत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया





