गूंजा स्वच्छता का बिगुल – मानव उत्थान सेवा समिति के बैनर तले चला विशाल अभियान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. संतोष यादव ने संभाला नेतृत्व
गाज़ीपुर। भारत सरकार की स्वच्छता पहल सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मानव उत्थान सेवा समिति, श्री हंस योग आश्रम गाज़ीपुर द्वारा इस वर्ष भी स्वच्छ भारत अभियान का बिगुल जोर-शोर से बजा। सुप्रसिद्ध समाजसेवी व आध्यात्मिक धर्मगुरु पूज्य श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा तथा पूज्य श्री विभू जी महाराज के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शनिवार को आयोजित अभियान की शुरुआत नगर पालिका गाज़ीपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक जयप्रकाश जी, सुवास जी, रामकुमार जी, सीताराम, चन्द्र कुमार तिवारी, उमरावती देवी और फूलमती देवी ने संयुक्त रूप से किया।
स्वच्छता यात्रा का संचालन डॉ. संतोष यादव (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, सादात) ने किया, जिन्होंने अपने जोशीले अंदाज़ से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी। डॉ. यादव ने कहा –
“स्वच्छ भारत अभियान केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि यह एक राष्ट्रीय आंदोलन है। हर नागरिक को इसे अपना कर्तव्य समझकर आगे आना होगा।”
इस अवसर पर महात्मा श्री सुखियानंद जी, महात्मा साध्वी दयावंती बाई जी, आरती बाई जी, एडवोकेट गोपाल श्रीवास्तव, एडवोकेट कृपाशंकर राय, किशोर यादव, उमेश सिंह समेत दर्जनों प्रेमी भक्तगण शामिल रहे और जगह-जगह सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
महात्मा सुखियानंद जी ने कहा कि “भारत तभी विश्वगुरु बनेगा जब हर भारतवासी अपने मन, वचन और कर्म को स्वच्छ बनाएगा। स्वच्छता ही राष्ट्रनिर्माण की पहली सीढ़ी है।”
अभियान यहीं खत्म नहीं होगा। 28 सितंबर, रविवार को सुबह 7 बजे से और भी वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा श्री सत्यषोधानंद जी एवं मानव सेवा दल के निदेशक ओमप्रकाश यादव विशेष रूप से भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज गाज़ीपुर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय करेंगे।
गाज़ीपुर का यह अभियान सिर्फ सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश है – “स्वच्छता से ही समृद्धि और समरसता।”





