सुनील गुप्ता
दुल्लहपुर ( गाजीपुर) सृजन फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिकेत चौहान ने अपनी दादी मां स्वर्गीय महारजिया देवी की चौथी पूर्णतिथि पर वृद्धा, असहाय, विकलाग लोगों को भीषण ठंड को देखते हुए गरीबों को 200
निशुल्क कंबल वितरण किया गया l कड़ाके की ठंड मे कंबल मिलते हीं गरीबों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक मिश्रा थानाध्यक्ष दुल्लहपुर ने कहा कि गरीबों की सेवा करना नर- सेवा नारायण सेवा के बराबर रहता है।जिससे कड़ाके की ठंड में गरीबों को कंबल दिया गया। कम्बल से लोगों को राहत मिलेगी। और विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी व चर्चित यूट्यूबर पत्रकार बृजभूषण दुबे के द्वारा जरूरतमंद एवं वृद्धजनों को कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर गुड्डू, शिवानंद, रामसेवक, हरिनारायण, महावीर, सुनिल, राजकुमार, जितेन्द्र, मयंक, सहित सैकड़ों निवासी उपस्थित रहे। समाजसेवी अनिकेत चौहान ने सभी को इस पुण्य कार्य के लिए लोगों को प्रोत्साहित किए कंबल वितरण एवं उपस्थित सभी ग्रामवासीयो का हृदय से आभार व्यक्त किया।





