रिज़वान अंसारी गाजीपुर।।19/12/2023
नमो व सरल ऐप्स से जुड़े सभी कार्यकर्ता – विपिन सिंह
गाजीपुर,जखनिया। आज भाजपा जखनिया मंडल प्रथम की बैठक सनशाइन स्कूल पर संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह ने कहा भाजपा निरंतर 24 घंटे 365 दिन लगातार काम करने वाले पार्टी है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जो भी निर्णय लेता है उन योजनाओं और कार्यों को करने के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने 31दिसम्बर को मन की बात सुनने का आग्रह किया। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा पार्टी के हर कार्यकर्ताओं को नमो ऐप्स सरल ऐप से जुड़कर सोशल मीडिया के माध्यम से देश व प्रदेश सरकार की सारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका का निर्वहन करना होगा। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा हमारे श्रध्देय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती पर हर बूथों पर सुशासन दिवस मनाया जाएगा, सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता जरूरी है। वही वर्मा ने तीन राज्यों में मिली प्रचंड जीत व तेलंगाना में भाजपा की बढ़ती हुई जन लोकप्रियता पर सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बधाई दिया और कहां कि हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे आराध्य प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होने जा रही है, जिसके लिए कितने अनगिनत साधू, सन्यासियों व आम जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया है। निश्चित रूप से कह सकता हूं की आक्रांता काल से लेकर पूर्व की सरकारों ने जिस प्रकार से इस देश में तुष्टिकरण किया देश का विभाजन किया अधर्म के राह पर ले जाने का प्रयास किया, अति हो गई थी। लेकिन कहा गया है जब जब होई धर्म की हानि, बाढहिं असुर अधम अभिमानी, तब तब धरी प्रभु विविध शरीरा, हरहि दयानिधि सज्जन पीरा। जब भी धरती पर अत्याचार बड़ा है प्रभु किसी ने किसी रूप पर में अवतार लिए हैं और आज उन्हीं के स्वरूप इस देश में नरेंद्र मोदी व आदित्यनाथ योगी ने अवतार लेकर अधर्मियों का सर्वनाश कर रहे हैं और धर्म की स्थापना कर रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिस रामराज की परिकल्पना की थी वह अब इस देश में स्थापित होने जा रहा है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दया शंकर सिंह, युवा मोर्चा के प्रशांत सिंह, अनुसूचित जनजाति के प्रदेश मंत्री लाल जी गोड़, किसान मोर्चा के शैलू सिंह, शंभू नाथ त्रिपाठी, सीताराम चौहान, पंकज कुमार सिंहा, नंदलाल प्रजापति, शिवानंद सिंह, वायु नंदन पांडेय, अरविंद चौहान, पारस पांडेय सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री धर्मवीर राजभर व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने किया।





