रिज़वान अंसारी गाजीपुर।।09/12/2023
मुहम्मदाबाद के शहीद इंटर कालेज में हुआ वृहद रोजगार मेला, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बेरोजगारों को बांटा नियुक्ति पत्र।
खबर गाजीपुर से है जहां यूपी के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बयान देते हुए कहाकि, कांग्रेस,सपा,बसपा की मानसिकता एक है कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर से करोड़ों रुपये की बरामदगी पर स्वतंत्र देव ने कहाकि कांग्रेस अपने शासन काल मे सिर्फ भ्रष्टाचार करती है, स्वतंत्र देव ने कहाकि कांग्रेस,सपा,बसपा जनता को लूटने का काम करती है ना जबकि बीजेपी मिशन की तरह का काम करती है, स्वतंत्र देव ने कहाकि बीजेपी अपने शासनकाल में जनता की सेवा करती है, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह वृहद रोजगार मेला कार्यक्रम में शिरकत करने गाजीपुर पहुंचे थे मुहम्मदाबाद के अष्ट शहीद इंटर कालेज में वृहद रोजगार मेला हुआ, जिसमे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सैकड़ों बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र बांटा, इस दौरान उन्होंने कहाकि सरकार युवाओं को लगातार रोजगार मुहैया करा रही है,उन्होंने कहाकि देश के हुनरमंद युवा दूसरों को भी रोजगार देने में सक्षम हो रहे हैं उन्होंने कहाकि सरकार हर घर मे पेयजल पहुंचाने के लिए काम कर रही है,





