रिज़वान अंसारी गाजीपुर।।07/12/2023
पौधारोपण वायरल वीडियो का डीएफओ ने दिया था कार्यवाही करने का निर्देश।
वन विभाग की भ्रामक खबर फैलाने वालों की अब खैर नहीं, होगी कार्यवाही।
खबर गाजीपुर जिले के नंदगंज रेंज के सादात ब्लाक के अंतर्गत वन विभाग का मामला भ्रष्टाचार का पिछले दिनों सुर्खियों में बना हुआ था, जोकि इस मामले की जानकारी जनपद के वन विभाग के बड़े अफसर को चली तब अधिकारियों ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच किया तो पाया गया कि जो भ्रष्टाचार के मामले वन विभाग पर लगाई जा रहे हैं। वह बिल्कुल निराधार है आपको बताते चलें कि डीएफओ ने मीडिया कर्मियों से सादात क्षेत्र में चल रहे वन विभाग के पौधे की जगह पेड़ की टहनीया लगाए गए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ब्राह्मक खबर की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि बिल्कुल गलत खबर है। और ऐसी कोई दो वर्षों से कोई भी वहा पौधा नहीं लगाया गया है जिसके चलते कोई बड़ी भ्रष्टाचार की बातें सही मानी जाए ।जिस आदमी ने सोशल मीडिया पर इस तरह की भ्रामक खबरें फैला रहा है उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए निर्देश दे दिए हैं। अब यह देखना है कि जो व्यक्ति भ्रामक खबर फैला रहा है उसके खिलाफ वन विभाग के द्वारा किस तरह की करवाई की जाती है।





