राघवेंद्र कुमार
गाजीपुर भावरकोल थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा के साथ एक को भेजा जेल आप को बता दे की छठ पूजा के पूर्व घाटों के निरीक्षण के दौरान वापस लौट रहे शेरपुर चौकी प्रभारी मनोज मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति झोला में कुछ लिए दलित बस्ती के पास खड़ा है मौके पर चौकी प्रभारी अपने हमराहियो के साथ पहुंचे तभी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिसकर्मियों ने दौड़कर धर दबोचा पकड़े गए युवक से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम उमेश नाथ राय उर्फ झब्बू बताया उसके पास से तलाशी के दौरान झोले से 1250 ग्राम गांजा बरामद हुआ थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है





