रिज़वान अंसारी गाजीपुर, दिनांक – 31-10-23
राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसपी ने चलाई साइकिल
एसपी ओमवीर सिंह ने दिया एकता का संदेश
एंकर -खबर गाजीपुर से है जहां सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया तथा पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक साइकिल चला कर राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश लोगों को दिया गया। यह यात्रा पुलिस लाइन से शुरू होकर पीजी कॉलेज तिराहा होते हुए विकास भवन से सिंचाई विभाग चौराहा होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ।





