सुनील गुप्ता
ग़ाज़ीपुर । नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति के चौथे चरण अंतर्गत शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष बिरनो देवेंद्र बहादुर यादव द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय
माध्यमिक विद्यालय बिरनो के छात्राओं के साथ कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय से लेकर बिरनो बाजार तक जागरुकता रैली निकाली गयी तथा महिला सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे बताया गया साथ ही बाजार में उपस्थित महिलाओं को शारदीय नवरात्रि की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए शासन द्वारा संचालित महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। महिला हेल्प लाइन नंबरों के बारे में विधिवत बताते हुए महिलाओं को सम्मान और उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। गुड टच और बैड टच, पाक्सो एक्ट, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, बाल विवाह आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी प्रकार की समस्या को निस्तारित कराने के लिए कभी भी पुलिस की मदद ले सकती हैं। महिलाओं से जुड़ी समस्या को लेकर संबंधित विभाग के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर थानाध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह, एसआई ओमप्रकाश यादव,चौकी इंचार्ज भड़सर स्वेता, रियाज अहमद,राहुल यादव,अभिषेक यादव,मुलायम यादव,विनय ,महिला कास्टेबल प्रियंका





