रिज़वान अंसारी गाजीपुर,,01/10/2023
महा ग्रापए का प्रांतीय सम्मेलन हथियाराम मठ पर 2अक्टूबर को
गाजीपुर । महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रांतीय सम्मेलन गाजीपुर में होने जा रहा है यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2023दिन सोमवार को सिद्ध पीठ हथियाराम मठ में आयोजित किया गया है जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों से महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकार बंधुओ का समागम होगा जिसके मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नंदन यति जी महाराज होंगे और विशिष्ट अतिथि डाक्टर विजय यादव होंगे, सम्मेलन की अध्यक्षता महा ग्रापए प्रदेश अध्यक्ष हरिनारायण यादव करेंगे, कार्यक्रम के संयोजक/ जिला अध्यक्ष सुनील दुबे के नेतृत्व में किया जा रहा है।
महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अजीत विक्रम, वेद प्रकाश पांडे, भगवान राम, शिव प्रकाश पांडे, रिज़वान अंसारी, आनंद प्रजापति, अजीत मोदनवाल, अनिल सिंह, गुलाब यादव, आदि लोग मौजूद रहेंगे।





