राघवेन्द्र कुमार
गाजीपुर भावरकोल थाना क्षेत्र के बसनीया चट्टी के पास बने पुलिया से पुलिस ने मंगलवार की रात बिहार तस्करी के लिए पिकअप पर लाद कर ले जा रहे हैं तीन गोवंश बरामद किया साथी दो तस्करों को धर दबोचा जब की एक तस्कर मौके का फायदा उठाकर भाग निकला आपको बता दे भावरकोल थाने के उप निरीक्षक रामेश्वर यादव अपने हमराहियों के साथ वसनीया चट्टी के पास बने पुलिया पर वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार से पिकअप आती हुई दिखी जिसे रोककर तलाशी लेने पर पांच गौ वंश लदे थे पिकअप कब्जे में लेते हुए दो तस्करों को भी दबोच लिया गया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर एक तस्कर फरार हो गया पकड़े गए तस्करों में बलिया जनपद के नरही थाना क्षेत्र के इच्छाचौबे का पुरा निवासी गोलू यादव और सुखपुरा थाना के एक बारी गांव निवासी मंजीत यादव बताया जबकि फरार तस्कर अमृतपाली निवासी अक्षय कुमार चौधरी की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है इस संबंध में भांवरकोल थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करों पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है





