रिज़वान अंसारी गाजीपुर,,
स्व. कुसुम देवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सादात सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल
खबर गाजीपुर से है जहा एक सितम्बर को सैदपुर तहसील अन्तर्गत पिपनार गांव में समाजवादी आंदोलन के मजबूत सिपाही रहे स्व. अर्जुन राय की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने आए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय नरेश उत्तम पटेल जी का आगमन गाजीपुर में हुआ, वह पुर्वांचल एक्सप्रेस वे के रास्ते लखनऊ से चलकर हैदरगंज से सैदपुर होते हुए पिपनार पहुंचे, पूरे रास्ते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोककर भव्य स्वागत किया। उन्होंने श्रृद्धांजलि सभा में स्व.अर्जुन राय जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अर्जुन राय जी समाजवादी आंदोलन के मजबूत सिपाही थे । वह आजीवन अपने खून और पसीने से समाजवादी आंदोलन को सींचते रहे। वह संघर्षों की कोख से पैदा थे।वह पार्टी के समर्पित एवं कर्मठ तथा संघर्षशील तथा समाजवादी आंदोलन के प्रणेता थे।वह समाजवादी विचारों एवं सिद्धान्तों से हमेशा लैस रहे। लाख परेशानियों के बावजूद उन्होंने कभी भी अपने वसूलों और सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया। वह आजीवन समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करते रहे।समाजवादी पार्टी उनके योगदान को कभी नही भूलेगी।
तो वही नगर पंचायत वार्ड नंबर 2 चैनपुरवा सादात के निवासी पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ एवं वर्तमान राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ विजय बहादुर यादव के घर उनके माता जी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी एवं साथ में मोहम्मदबाद विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी, जंगीपुर विधायक डॉक्टर वीरेंद्र यादव एवं अनेक सपा के पदाधिकारी नेताओ ने स्वर्गीय कुसुम देवी को पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता डॉक्टर विजय बहादुर यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी का विधायकों का अंग वस्त्र एवं प्रतिमा चित्र देकर सम्मानित किया, इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे,





