गाजीपुर
ब्लॉक मनिहारी अंतर्गत ग्राम पंचायत खतीबपुर में कई महीनो से पंचायत भवन बंद एवं सफाई कर्मियों का पता नहीं
खबर गाजीपुर जनपद के विकासखंड मनिहारी से है जहा मीडिया चली गांव की ओर कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत खतिबपुर में पहुंचने पर ग्राम पंचायत सचिवालय बंद मिला सभी दरवाजों में ताले लटके मिले, कोई भी कर्मचारीयो का आता पता नहीं जब इस सिलसिले में पंचायत सहायक से फोन पर वार्ता हुई तो उन्होंने कहा मैं पांच महीने पूर्व ही रिजाइन दे दिया हू, तब से अब तक कोई भी पंचायत सहायक नियुक्त नहीं हुआ है, अब सोचिए कि जब सचिवालय बंद रहेगा तो लोगों को जन सुविधा कहां से मिलेंगे, कही न कही ब्लाक पर बैठे अधिकारियों की भी लापरवाही दिख रही है, तो वही ग्राम पंचायत खतिबपुर में नियुक्त सफाई कर्मचारी अमरजीत राजभर, गौरा देवी का भी पता नही चला जब सफाई कर्मियों के बारे में ग्रामीणों से पूछा गया तो लोगो ने बताया की कभी-कभी ग्राम सभा में दिखाई देते हैं, और तीन दिनों से आए ही नही रहे है, जब सफाई कर्मचारियों के नंबर पर पत्रकार द्वारा लगाया गया तो फोन रिसीव नहीं हुआ, ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह चौहान से भी संपर्क करने पर वार्ता नहीं हो पाई, ग्रामीण सरवन कुमार, बालचंद राम, अमन कुमार, ने बताया कि सचिवालय खुलता नहीं है यह सोचने की बात है कि जब सचिवालय इसी तरह बंद रहेगा सफाई कर्मियों की मनमानी चलती रहेगी तो लोगों को सुविधा कहां से मिलेंगे, मीडिया चली गांव की ओर रुख की है गांव के बारे में पता लगाने के लिए तो यह देखने को मिल रहा है कि सचिवालय में ताला लटके हुए हैं। सारी समस्याओं को खंड विकास अधिकारी मनिहारी को तत्काल व्हाट्सएप पर मैसेज के जरिए अवगत कराया गया, अब देखना यह है कि अधिकारियों द्वारा इस पर जांच कर विधिक कार्रवाई कब कर रही है।





