रिज़वान अंसारी गाजीपुर,,
महा ग्रापए कि आगामी 2अक्टुबर को होने वाली प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।
गाजीपुर जखनिया। आज जखनिया कार्यालय पर महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनारायण यादव एवं प्रदेश संगठन मंत्री उग्रसेन सिंह की अध्यक्षता में आगामी 2 अक्टूबर को होने वाली प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को लेकर बैठक आहुत की गई। बैठक में हथियाराम मठ पर होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कई प्रान्तों से आने वाले पत्रकार बंधुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इस पर बिंदुवार चर्चा की गई कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए संगठन किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने देना चाहता बैठक में इस बात को लेकर भी पदाधिकारीयों को बताया गया। आज इस बैठक में महा ग्रामीण पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष सुनील दुबे, महा ग्रामीण पत्रकार संगठन के मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, जखनिया तहसील अध्यक्ष भगवान दास, अजीत मोदनवाल, अजीत विक्रम, सैदपुर तहसील अध्यक्ष अजय मिश्रा, गुड्डू सिंह टीका, जखनिया तहसील महामंत्री रिजवान अंसारी, शिव प्रकाश पांडे, आनंद प्रजापति सहित समस्त पदाधिकारी गण की मौजूदगी रही।





