सुनील गुप्ता
गाजीपुर बिरनो थाना पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक युवक को भेजा जेल जानकारी के अनुसार बिरनो थाने के उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव अपने हमराहियो के साथ क्षेत्र में भ्रमणसील थे की इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली की आपके बिरनो थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बद्धूपुर नहर के छतरमा रोड पर एक युवक अवैध तमंचे के साथ मौजूद है तथा किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है मुखबिर की सूचना पर तत्काल उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव अपने दल बल के साथ तड़के सुबह मुखबिर द्वारा बताए गए जगह पर पहुंचे तो एक युवक मौजूद था लेकिन पुलिस की गाड़ी देखते ही युवक भागना चाहा लेकिन पुलिस के द्वारा भाग रहे युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया गया युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ कड़ाई से पूछताछ पर उसने अपना नाम मंजूर पुत्र इकबाल अहमद ग्राम रसूलपुर थाना मुबारकपुर और हाल पता अलीपुर मदरा (चांद पारा) थाना भुडकुड़ा बताया थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव,हेड कांस्टेबल जगदंबा प्रसाद ,कांस्टेबल महिपाल गोड मौजूद थे





