रिज़वान अंसारी गाजीपुर,,
मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण महिलाओं किया गया जागरूक
बहरियाबाद/गाजीपुर। स्थानीय कस्बा के चकफरीद गांव में शनिवार को शासन के मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। स्थानीय थाने की महिला कांस्टेबल नीतू यादव और संजना गौतम ने महिलाओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत वैधानिक जानकारी देते हुए कहा कि नारी सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण एक चुनौती के रूप मे सामने आया है,शासन प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा एवं उन्हें सशक्त बनाने के लिए कटिबद्ध है महिलाओं में भी आत्मविश्वास का होना आवश्यक है। ताकि उनके साथ हो रहे अत्याचार को छुपाने की बजाय इसकी शिकायत हम तक पहुंचायें और समय रहते दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। आप में जब तक साहस और चेतना का संचार नहीं होगा तब तक शत-प्रतिशत सफलता नहीं प्राप्त हो सकती । एंटी रोमियो स्क्वायड, दहेज़ उत्पीडन, घरेलू हिंसा इत्यादि कानूनी जानकारियां दी। आगे उन्होंने कहा कि तत्काल सहायता हेतु 1090, 181 , 1076 व 112 पर फोन कर पुलिस सहायता प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर उपनिरीक्षक बाबू राम बिन्द, अगम प्रकाश पटेल, प्रधान प्रतिनिधि शिवनाथ राम, संतोष कुमार, मीरा यादव आदि मौजूद रहे।





